फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69000 teacher selection process: Hearing on answer key questions on 28 May 

69000 शिक्षक चयन प्रकिया: उत्तर कुन्जी के सवालों को लेकर 28 मई को सुनवाई

Sat, 23 May 2020 12:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 23 May 2020 12:41 PM IST
सार

  • अर्जी उत्तर कुन्जी के चार सवालों पर विवाद 
  • मौजूदा शिक्षकों को मौका देने से लेकर फंसा पेच

विज्ञापन
69000 teacher selection process: Hearing on answer key questions on 28 May 
Teacher

विस्तार

69000 शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पर रोक की अंतरिम राहत अर्जी पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ 28 मई को करेगी सुनवाई। यह अर्जी उत्तर कुन्जी के चार सवालों पर विवाद से संबंधित है। कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई पर चयन प्रक्रिया रोकने और अंतरिम राहत दिए जाने की प्रार्थना पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं बेसिक शिक्षा परिषद ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में जिलावार रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं। भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण 1 लाख 46 हजार 60 अभ्यर्थी 26 मई की रात 12 बजे तक अपने आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


भर्ती परीक्षा में 65 प्रतिशत (150 में से 97 अंक) कट ऑफ के आधार पर सामान्य वर्ग के 36,614 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) के आधार पर अनुसूचित जाति के 24308, अनुसूचित जनजाति के 270 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 84,868 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौजूदा शिक्षकों को मौका देने से लेकर फंसा पेच
69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी पास हुए हैं जो वर्तमान में परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इन शिक्षकों ने अपने गृह जिले में पहुंचने के लिए परीक्षा दी थी। विभाग के सामने परेशानी यह है यदि इन शिक्षकों को नई भर्ती में शामिल होने का मौका दिया गया तो मेरिट में इनसे कुछ पीछे रहे अभ्यर्थी वंचित रह जाएंगे और इन शिक्षकों के अपने गृह जिले में पहुंचने पर वर्तमान जिले में फिर पद रिक्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed