फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69 thousand teacher recruitment: counseling will be done under covid protocol, counseling of only five teachers at a time

69 हजार शिक्षक भर्ती : कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी काउंसलिंग, एक समय में पांच ही शिक्षकों की काउंसलिंग 

Thu, 24 Jun 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Jun 2021 08:09 PM IST
सार

प्राइमरी स्कूलों में रिक्त करीब 6 हजार सहायक अध्यापकों के पदों पर एनआईसी के ऑनलाइन साफ्टवेयर के जरिए 26 जून को चयन व जनपद आवंटन सूची जारी की जाएगी, जबकि 28 व 29 जून को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाना है। 

विज्ञापन
69 thousand teacher recruitment: counseling will be done under covid protocol, counseling of only five teachers at a time

विस्तार

69 हजार शिक्षक भर्ती के दौरान आयोजित होने वाली काउंसलिंग कोविड प्रोटोकाल के तहत होगी। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सेनीटाइजर के इस्तेमाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए काउंसलिंग के दौरान एक बार में 5 अभ्यर्थियों को अंदर बुलाए जाने की हिदायत अधिकारियों को दी गई है। प्राइमरी स्कूलों में रिक्त करीब 6 हजार सहायक अध्यापकों के पदों पर एनआईसी के ऑनलाइन साफ्टवेयर के जरिए 26 जून को चयन व जनपद आवंटन सूची जारी की जाएगी, जबकि 28 व 29 जून को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाना है। 

विज्ञापन


प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए जनवरी 2019 में सहायक अध्यापक के पद पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया के दौरान सामान्य श्रेणी व अनुसूचति जाति के पद खाली रह गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 69 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों एवं अनुसूचित जनजाति के पूर्व से रिक्त पदों पर एनआईसी द्वारा 26 जून को प्राप्त आवंटन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 28 से 29 जून के मध्य अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की जाएगी और 30 जून को अर्ह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन


 गुरूवार को उच्च स्तरीय बैठक के दौरान शिक्षक भर्ती काउंसलिंग के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। काउंसलिंग में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है । प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाए। सरकार  परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए लगातार शिक्षकों की भर्ती कर रही है ताकि छात्रों को बेहतर हासिल हो सकें। अब तक प्रदेश सरकार 1.25 लाख शिक्षक भर्ती कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed