फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69 thousand assistant teacher recruitment: The selection list of OBC-SC candidates will be released on December 30, the list could not be prepared till 28

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती : 30 दिसंबर को जारी होगी ओबीसी-एससी अभ्यर्थियों की चयन सूची

Tue, 28 Dec 2021 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Dec 2021 09:19 PM IST
सार

यूपी सरकार की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 28 दिसंबर को अभ्यर्थियों की चयन सूची तैयार की जानी थी, लेकिन मंगलवार तक चयन सूची तैयार नहीं हो सकी है।
 

विज्ञापन
69 thousand assistant teacher recruitment: The selection list of OBC-SC candidates will be released on December 30, the list could not be prepared till 28
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण विसंगति दूर कर ओबीसी और एससी के करीब छह हजार अभ्यर्थियों की सूची अब 30 दिसंबर को जारी की जाएगी। सरकार की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 28 दिसंबर को अभ्यर्थियों की चयन सूची तैयार की जानी थी, लेकिन मंगलवार तक चयन सूची तैयार नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लगातार आंदोलन और प्रदर्शन कर ओबीसी और एससी के करीब 18 हजार पदों पर भर्ती करने की मांग कर रहे हैं। विभाग के एक अफसर के मुताबिक चाहे कुछ पद बढ़ाने पड़ जाएं, लेकिन विभाग ऐसी कोई चूक नहीं करना चाहता, जिससे मामला फिर न्यायालय में जाए या चुनाव के समय ओबीसी या दलित वर्ग के अभ्यर्थी आंदोलन करें।
विज्ञापन


एक अंक प्रदान कर सूची जारी करने की मांग
बेसिक के 69 हजार सहायक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न पर उच्च न्यायालय द्वारा एक अंक प्रदान करने का निर्णय को लागू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को जनता दरबार में उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने उक्त एक प्रश्न को चुनौती थी। अभ्यर्थी अब एक अंक प्रदान कर विभाग द्वारा जारी जिलेवार गुणांक के अनुसार चयन प्रक्रिया में आ रहे अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्णा सिंह, विवेक त्रिपाठी, बृजनंदन मिश्र समेत कई शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed