फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69,000 teacher recruitment: Candidates to stage protest in Lucknow from February 2, will gherao the Legislativ

69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थी 2 फरवरी से लखनऊ में देंगे धरना, विधानसभा का करेंगे घेराव... परिजन भी होंगे शामिल

Wed, 28 Jan 2026 06:11 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 28 Jan 2026 06:11 PM IST
सार

69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 2 फरवरी से लखनऊ में धरना देंगे। सरकार पर सुप्रीम कोर्ट में पहल न करने का आरोप है। विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी गई है। अभ्यर्थियों के परिजन भी आंदोलन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
69,000 teacher recruitment: Candidates to stage protest in Lucknow from February 2, will gherao the Legislativ
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

69000 शिक्षक भर्ती मामले में एक बार फिर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 2 फरवरी से लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस प्रकरण पर सरकार कोई पहल नहीं कर रही जिस कारण से मामला लटकता चला जा रहा। इस प्रकारण की पहली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में सितंबर माह 2024 में हुई थी। उसके बाद से लगातार तारीख पर तारीख मिल रही है। इस प्रकारण की अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी।

विज्ञापन


आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेन्द्र पटेल, धनंजय गुप्ता ने बुधवार को कहा कि इस प्रकरण के निस्तारण के लिए सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट से डेट मिल रही। अब हम सभी ने दो फरवरी से आंदोलन करने का फैसला लिया है। आंदोलन की शुरुआत में बनाये गये सभी जिला कोऑर्डिनेटर से ब्लॉक स्तर पर सम्पर्क कर आने वाले अभ्यर्थियों व उनके परिजनों की सूची बनाने को कहा गया है। 31 जनवरी को विधानसभा घेराव का आह्वान किया जाएगा। 
विज्ञापन


अमित मौर्य ने कहा कि इस प्रकरण पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट और लखनऊ हाईकोर्ट डबल बेंच का फैसला सब हमारे पक्ष में है। फिर भी हमारे साथ न्याय इसलिए किया जा रहा है क्योंकि हम पिछड़े और दलित समाज से आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धन्यजय गुप्ता और विक्रम यादव ने कहा कि हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी पिछले लगभग छह वर्ष से लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं। सरकार से मांग करते हैं, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी जा रही। सुनवाई न होने से सभी अभ्यर्थी आहत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed