{"_id":"5b9fbf11867a557ed33fc5d6","slug":"68-prisoners-freed-from-jail-on-prime-minister-s-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जन्मदिन पर 68 बंदियों को मिली नई जिंदगी, जेल से किए गए रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 68 बंदियों को मिली नई जिंदगी, जेल से किए गए रिहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Sep 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन पर सोमवार को प्रदेश के 29 जेलों में बंद 68 बंदियों को रिहा कर दिया है। सरकार के निर्णय के मुताबिक उन सिद्धदोष बंदियों को ही रिहा किया गया है, जो निर्धन व असहाय होने के कारण अर्थदंड का भुगतान न करने पाने की वजह से सजा काट रहे थे।
विज्ञापन
इसी क्रम में केंद्रीय कारागार वाराणसी के दो बंदियों समेत जिला जेल लखनऊ के तीन, बाराबंकी के चार, सुल्तानपुर के दो, रायबरेली व बहराइच के एक-एक बंदियों को रिहा किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, केंद्रीय कारागार नैनी, जिला जेल कानपुर देहात, शाहजहांपुर, फतेहपुर, सोनभद्र, मेरठ, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, बरेली, देवरिया व इटावा के एक-एक, गाजियाबाद, हरदोई, मथुरा, सिद्धार्थनगर व झांसी के दो-दो, अलीगढ़ व गौतमबुद्धनगर के तीन-तीन,वाराणसी व मुरादाबाद केचार-चार, गोरखपुर के छह और आगरा व कानपुर नगर के सात-सात बंदी रिहा किए गए हैं।
विज्ञापन