फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   67 thousand posts to be filled in Uttar Pradesh.

यूपी में 86 हजार से ज्यादा पद खाली, 67 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी में सरकार

Thu, 24 Aug 2017 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
67 thousand posts to be filled in Uttar Pradesh.

यूपी में सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए सरकार जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। प्रदेश के सरकारी विभागों में 86 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। चयन आयोग का गठन करने के बाद सरकार करीब 67 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव राजीव कुमार ने पिछले दिनों सभी विभागों से रिक्त पदों की सूचना अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग और शासन के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को देने को कहा था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 2017-18 तक की रिक्तियों की सूचना के अनुसार प्रदेश में करीब 86 हजार पद खाली हैं। इनमें करीब 14 हजार पद चतुर्थ श्रेणी के हैं और करीब पांच हजार पद समूह क व ख के हैं। समूह ‘क’ व ‘ख’ के करीब 50 फीसदी पद पदोन्नति से भरे जाते हैं। ऐसे में सीधी भर्ती के लिए करीब 67 हजार पद खाली होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के एक अधिकारी ने बताया कि समूह ‘घ’ की नियुक्तियों पर रोक है और समूह ‘ग’ के पदों की भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करता है। अन्य पदों पर भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग से होती है। सबसे ज्यादा नियुक्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से ही होनी हैं। आयोग का नए सिरे से गठन होते ही चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

तेजी से होनी चाहिए भर्ती

67 thousand posts to be filled in Uttar Pradesh.

इस बीच कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि विभागों में काम बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद नए पद सृजित करने की तो बात छोड़िए खाली पद भी नहीं भरे जा रहे हैं। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र का कहना है कि शासन के अनुभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। वर्कलोड बढ़ने से कर्मचारी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

अगले माह तक बन जाएगा चयन आयोग
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में चेयरमैन व सदस्यों के लिए सैकड़ों आवेदन आए हैं। छंटनी के बाद इनकी स्क्रीनिंग होगी और फिर पैनल भेजा जाएगा। उम्मीद है कि अध्यक्ष व सदस्यों का चयन सितंबर तक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed