फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6685 active corona positive in UP 607 new found on saturday

यूपी में 6685 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव, 607 नए मिले अब तक 14215 किए गए डिस्चार्ज

Sat, 27 Jun 2020 08:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Jun 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
6685 active corona positive in UP 607 new found on saturday
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : PTI

यूपी में शनिवार को एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6685 हो गई। इसमें नए मरीजों की संख्या 607 है। इसके अलावा 632 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जबकि 19 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को आगरा में 07, मेरठ 35, नोएडा 127, लखनऊ 29, कानपुर नगर 21, गाजियाबाद में 69, सहारनपुर 07, फिरोजाबाद 04, मुरादाबाद 11, वाराणसी 04, रामपुर 02, जौनपुर 05, बस्ती 06, अलीगढ़ 14, हापुड़ 22, बुलंदशहर 16, गाजीपुर 05, आजमगढ़ 08, बिजनौर 06, प्रयागराज 11, संभल 06, संत कबीर नगर 06, प्रतापगढ़ 02, मथुरा 06, सुल्तानपुर 03, गोरखपुर 05, मुजफ्फर नगर 04, देवरिया 05, रायबरेली 01, लखीमपुर खीरी 02, आंबेडकर नगर 02, बरेली 13, इटावा 04, महाराजगंज 05, फतेहपुरी 06, कौशांबी 07, कन्नौज 07, पीलीभीत 01, शामली 06, जालौन 04, बदायूं 05, झांसी 15, मैनपुरी 11, मिर्जापुर 01, फर्रुखाबाद 03, उन्नाव 05, बागपत 15, श्रावस्ती 01, एटा 01, बांदा 01, हाथरस 04, मऊ 01, चंदौली 01, शाहजहांपुर 05, कुशीनगर 05, महोबा 01, ललितपुर में 01 मरीज मिला है।  
विज्ञापन

 

कोरोना जांच का बना रिकॉर्ड, 20028 नमूने जांचे गए

प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनाते हुए शुक्रवार को कोरोना के 20028 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में कोरोना की दस्तक के बाद से अब तक की अधिकतम नमूनों की जांच है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को 30 जून तक 20 हजार नमूनों की जांच करने का लक्ष्य दिया था, जिसे तीन दिन पहले ही पूरा कर लिया गया है। 

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 6.63 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। कुल 1912 पूल टेस्ट किए गए। इनमें से 1727 पूल पांच-पांच नमूनों और 185 पूल 10-10 नमूनों के थे। इसी के साथ शनिवार से 10 जिलों में एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिया गया। इनमें मेरठ मंडल के छह जिलों के अलावा लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी शामिल हैं। इन जिलों में 826 टेस्ट किए गए, जिनमें 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनको भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। कानपुर में रविवार से एंटीजन टेस्ट शुरू किया जाएगा। पांच जुलाई से प्रदेश में कोविड अभियान चलाया जाएगा। इसमें सर्वे टीमें राजस्व ग्राम और शहरों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी और लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेंगी। 

प्रेरक वीडियो बनाएं, जीतें पुरस्कार
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में क्राउडसोर्सिंग की अनूठी पहल शुरू की जा रही है। इसमें लोगों को प्रेरित करने के लिए कोविड 19 के संबंध में अपना एक-एक वीडियो अपलोड करना होगा। 100 अच्छे वीडियो का चुनकर उन्हें 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed