{"_id":"63539b60957fd773e57f61f3","slug":"6597-buses-will-be-running-for-diwali-and-chhath","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दिवाली-छठ पर रोडवेज चलाएगा 6597 अतिरिक्त बसें, अफसरों को दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दिवाली-छठ पर रोडवेज चलाएगा 6597 अतिरिक्त बसें, अफसरों को दिए गए निर्देश
Sat, 22 Oct 2022 02:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:57 PM IST
सार
दिवाली और छठ पर्व पर अतरिक्त बसें चलाने के निर्देश अफसरों को दे दिए गए हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस तरह से इंतजाम किए जाएं कि जनता को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली और छठ पर रोडवेज 20 क्षेत्रों में 6597 बसें चलाएगा। इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों को परिवहन संबंधी असुविधा न हो, अफसर इसका विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि दिवाली 23 व 24 अक्तूबर एवं छठ 30 अक्तूबर को मनायी जाएगी। इस अवधि में दस दिनों तक अतिरिक्त बसें यात्रियों की सेवा में रहेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में आकार लेती दिख रही त्रेतायुग जैसी कल्पना, राम के स्वागत में खड़े होंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिसंबर से देना होगा टोल टैक्स, कार वालों को देने होंगे 610 रुपये
दीपावली में कौशांबी, आनंद विहार एवं सराय काले खां बस स्टेशन (दिल्ली, एनसीआर) से लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बरेली, बदायूं, मेरठ, सहारनपुर, इटावा, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, बहराइच के लिये बसें चलाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि चालकों, परिचालकों, कार्यशाला व बस स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। दिल्ली (कौशांबी, आनंद विहार एवं सराय काले खां), लखनऊ, कानपुर एवं प्रदेश के अन्य प्रमुख बस स्टेशनों पर राउंड द क्लॉक कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
एमडी के अनुसार, नई दिल्ली के पुलिस आयुक्त से अनाधिकृत बसों को आनंद विहार एवं दिल्ली के अन्य बस अड्डों से न चलने देने का अनुरोध किया गया है। सामान्य दिनों में निगम दस हजार सेवाएं संचालित कर रहा है। दीपावली एवं छठ पर छह हजार पांच सौ अतिरिक्त सेवाएं दी जाएंगी।
प्रबंधकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि त्योहार पर प्रति बस आय में बढ़ोतरी करने वाले क्षेत्र, डिपो के तीन क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधक तथा हर क्षेत्र के एक-एक सहायक प्रबंधक को 5100 रुपये पुरस्कार के साथ मुख्यालय से विशेष प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।