{"_id":"5ef2f4c33e25d542660026b2","slug":"65-new-corona-patients-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 24 पीएसी जवानों सहित 65 नए कोरोना संक्रमित मिले, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में 24 पीएसी जवानों सहित 65 नए कोरोना संक्रमित मिले, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
Wed, 24 Jun 2020 12:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
राजधानी लखनऊ में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को लखनऊ में 65 कोरोना मरीज मिले जिनमें से 24 पीएसी के जवान हैं जो कि डीएवी कॉलेज में रुके हुए थे। कुल मरीजों में 62 लखनऊ के हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों में हजरतगंज इंश्योरेंस कंपनी के 11 कर्मचारी, एसबीआई ब्रांच के कर्मचारियों में आठ लोग, कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी के पांच मरीज, ब्लंट स्क्वायर के तीन, महानगर के तीन मरीज, बाकी अन्य क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 की जांच नई तकनीक ‘एंटीजन टेस्ट’ से करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश को एंटीजन टेस्ट किट मिल चुकी हैं। बुधवार से पूरे प्रदेश में इनके माध्यम से जांचें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
एंटीजन टेस्ट लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर नगर और मेरठ मंडल के जिलों में शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक थाना, चिकित्सालय, राजस्व न्यायालय, तहसील, विकास खंड और जेल में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के आदेश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड हेल्प डेस्क पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव संबंधी पोस्टर लगाए जाएं। पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर और सैनिटाइजर भी रखे जाएं। मेडिकल उपकरणों के संचालन के बारे में कोविड हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाए। इन कर्मियों को मास्क तथा ग्लव्स उपलब्ध कराए जाएं।