{"_id":"67febbd6047fe131e00d9ff4","slug":"645-lakhs-extorted-in-the-name-of-land-case-filed-against-four-including-builder-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1159238-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन के नाम पर 64.5 लाख ऐंठे, बिल्डर समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन के नाम पर 64.5 लाख ऐंठे, बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
जमीन के नाम पर 64.5 लाख ऐंठे, बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
लखनऊ। बीकेटी पुलिस ने बिल्डर व तीन अन्य के खिलाफ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। बीकेटी के रुदही निवासी अजय सिंह के 64.50 लाख रुपये ऐंठने और 23 दिन तक बंधक बनाने का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश पर कार्रवाई की है।
अजय की पत्नी शिल्पी सिंह के मुताबिक जमीन की तलाश के सिलसिले में 2023 में पति की मुलाकात मौर्यानगर निवासी बिल्डर दीपक कुमार से हुई थी। दीपक ने अजय का परिचय अपनी पत्नी सुर्जा देवी, पिता राम नारायण व मां कमला से कराया था। आरोपियों ने कम कीमत में अच्छी जमीन दिलाने का झांसा दिया देकर 64.50 लाख रुपये ले लिए, पर रजिस्ट्री नहीं की।
शिल्पी का आरोप है कि इस सदमे में पति को कई बार अटैक भी पड़े। दबाव बनाने पर आरोपियों ने पति को होटल बुलाया और असलहा के बल पर 23 दिन तक बंधक बनाकर रखा। इस बीच अजय को जमकर पीटा और दोबारा रकम मांगने पर हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी चले गए। कॉल करने पर शिल्पी ने अजय को बंधनमुक्त कराया था। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।