{"_id":"66aab1e52241d84ff1044b34","slug":"635-farmers-got-benefit-of-prime-minister-crop-insurance-scheme-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106067-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 635 किसानों को मिला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 635 किसानों को मिला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ
Thu, 01 Aug 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को शासी निकाय (आत्मा), भूमि व जल संरक्षण तथा जिला मिशन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने व एफपीओ को बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया
बैठक में विगत वर्ष हुए कार्यों के कार्यवृत्त पर चर्चा के साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष में होने वाले कामों के प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए पेश किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के लिए चलाई जा रही योजना का शत प्रतिशत लाभ किसानों को दिया जाए। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि किसान उत्पादक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए मासिक बैठक आयोजित की जाएं। जिले के 635 किसान जिनकी खरीफ की फसल नष्ट हो गई थी। उनके खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 लाख 95 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है। इस मौके पर सीडीओ अनुभव सिंह, उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चंद्र चौधरी, सीवीओ डाॅ. मानव, अवधेश पांडेय, कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम भरोसे, डीएओ अनिल प्रसाद मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।