{"_id":"644a12fac21e3cbedd0124c5","slug":"627-new-corona-patients-found-in-uttar-pradesh-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in UP: यूपी में 627 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 120 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in UP: यूपी में 627 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 120 नए मरीज मिले
Thu, 27 Apr 2023 11:45 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:45 AM IST
सार
यूपी में बीते 24 घंटे में 627 नए मरीज मिले। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज 120 लखनऊ में पाए गए हैं। इसी तरह गौतमबुद्धनगर में भी 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोविड के 627 नए मरीज मिले हैं, जबकि 934 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब 3874 एक्टिव केस हैं। नए मिले मरीजों में लखनऊ में 120, गौतमबुद्धनगर में 106, गाजियाबाद में 57, वाराणसी में 24, मेरठ में 39, रायबरेली में 14, फर्रुखाबाद 15, प्रयागराज में 16, गोरखपुर व आगरा में 12- 12 और बिजनौर में 11 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 120 नए मामले मिले। शहर में नए संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बेहतर रहा। बुधवार को 155 व्यक्ति कोविड संक्रमण से मुक्त हुए। अब जिले में कोविड एक्टिव केसों की संख्या-717 है।
विज्ञापन
टूड़ियागंज में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले
टूडि़यागंज इलाके में सबसे ज्यादा 20 मिले। वहीं, चिनहट में 17, आलमबाग व हजरतगंज के एनके रोड इलाके में 15-15, अलीगज में 13 इंदिरानगर में 12, सिल्वर जुबली में 8, सरोजनीनगर में 9 संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन