फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   616 hazi come back home

आज लौटेंगे 616 हाजी, स्वागत की तैयारियां तेज

Mon, 21 Oct 2013 01:49 AM IST
सैफ/लखनऊ
सैफ/लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
616 hazi come back home

हज-ए-मुकद्दस का सफर पूरा कर 616 हाजियों की वतन वापसी सोमवार को होगी। इनके इस्तकबाल के लिए राज्य हज कमेटी ने तैयारी पुख्ता कर ली है।

विज्ञापन


हाजियों का पहला जत्था रात 8:15 बजे चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंचेगा। दूसरा जत्था रात 10:15 बजे आएगा।

उधर, हाजियों के स्वागत को लेकर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री व कबीना मंत्री आजम खान के भी मौजूद रहने की अटकलें लगाईं जा रही हैं। हालांकि, अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को रात आठ बजे से चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे के अलावा हज हाउस पर हाजियों के स्वागत को उनके परिजन व राज्य हज कमेटी के जिम्मेदार अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के हज अधिकारी तनवीर अहमद का कहना है कि हाजियों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। दूरी के कारण जो हाजी अगले दिन अपने जिले को जाएगा, उसे हज हाउस में ठहराया जाएगा। बताया कि सोमवार को पहली उड़ान रात 8:15 पर आना तय है।

इसमें 350 हाजी वतन वापस आएंगे। वहीं दूसरी उड़ान से 266 हाजी पहुंचेंगे।

आब-ए-जमजम पहुंचा
राज्य हज कमेटी के सचिव अबरार अहमद का कहना हैं कि सभी हाजियों का आब ए जमजम एयरपोर्ट पहुंच चुका है जिसे हज यात्रियों को वापसी के साथ दिया जाएगा। बाकी हाजियों को एयरपोर्ट पर ही उनका लगेज उपलब्ध करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed