{"_id":"5bf2f714bdec226949008409","slug":"61542649620-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ बहराइच के लिए बनाई 10 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ बहराइच के लिए बनाई 10 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ बहराइच के लिए बनाई 10 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला
बहराइच। विश्व शौचालय दिवस पर सोमवार को जिला मुख्यालय से चित्तौरा तक 10 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई गई। इस मानव श्रृंखला में छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।
सड़क के किनारे लोग हाथ में हाथ बांधे हुए स्वच्छता का स्लोगन लिए बहराइच के साथ भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेते नजर आए। चित्तौरा ब्लॉक मुख्यालय तक जिलाधिकारी ने स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को जन आंदोलन का रूप देने व जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को मानव शृंखला बनाई गई।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट से चित्तौरा ब्लॉक मुख्यालय (लगभग 10 किमी.) तक मानव शृंखला बनाई गई। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने अन्य अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय से चित्तौरा तक मानव शृंखला का नरीक्षण कर सभी का उत्साहवर्धन किया।
चित्तौरा ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
डीएम ने कहा कि अपने घरों में शौचालय अवश्य बनवायें और उसका नियमित प्रयोग भी करें। उन्होंने कहा कि खुले में शौच कदापि न करें, तभी स्वच्छ भारत की कल्पना साकार होगी।
डीएम ने कहा कि सभी को टीम भावना के साथ प्रयास करना होगा। यदि आसपास का माहौल अच्छा होगा तो परिवार व समाज भी स्वस्थ रहेगा। क्योंकि गंदगी से अनेकों संक्रामक बीमारियां फैलती हैं।
एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जनपद में स्वच्छ भारत विश्व शौचालय दिवस के सफल आयोजन के लिए डीएम व सीडीओ राहुल पांडेय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता शुभ संकेत है।
एसपी ने कहा कि किसी घर में शौचालय का होना गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम को डीसी एनआरएलएम, बीडीओ चित्तौरा, डीपीआरओ केवी वर्मा, कमलेश वर्मा, गुड्डू पाल आदि ने भी संबोधित किया।
संचालन आगा खां फाउंडेशन के विजय सिंह ने किया। ब्लॉक चित्तौरा में स्वच्छता पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को डीएम, एसपी व सीडीओ ने पुरस्कृत किया।
अंत में डीएम ने सभी को खुले में शौच न करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व ग्रामवासी मौजूद रहे।