फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को एसयूवी ने रौंदा, एक की मौत

ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को एसयूवी ने रौंदा, एक की मौत

Mon, 09 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को एसयूवी ने रौंदा, एक की मौत
उर्रा (बहराइच)। लखीमपुर बारात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को एसयूवी ने नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर टक्कर मार दी। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। एसयूवी चालक मौके से भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत चरदा बरवलिया निवासी सलमान (30) पुत्र लियाकत अली, अनीस (26) और इशहाक अली (28) विवाह में शामिल होने के लिए लखीमपुर जा रहे थे। तीनों एक बाइक से थे। बाइक अनीस चला रहा था। दोपहर में सभी चरदा से लखीमपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


बाइक सवार नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के सेमरहना में पहुंचे। तभी नानपारा की ओर से आ रही स्कार्पियो वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही सलमान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि इशहाक अली और अनीस घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज जालिमनगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या यूपी 32-4774 को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed