फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elections announced for 10 Rajya Sabha seats in UP voting and results on October 16

यूपी: प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान, 16 अक्तूबर को वोटिंग और नतीजे

Tue, 22 Sep 2026 12:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 12:32 PM IST
सार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान हो गया है। 16 अक्तूबर को वोटिंग होगी और इसी दिन नतीजे आ जाएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Elections announced for 10 Rajya Sabha seats in UP voting and results on October 16
राज्यसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी। यूपी की इन सीटों पर आगामी 16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। दरअसल, नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके मद्देनजर चुनाव की घोषणा की गई है।  

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 6 अक्तूबर तय की गई है। 7 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 9 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।  

विज्ञापन

वोटिंग और परिणाम एक ही दिन

आयोग के मुताबिक, 16 अक्तूबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके तुरंत बाद शाम 5:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम सामने आ जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया को 19 अक्तूबर 2026 तक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने स्पष्ट किया है कि वोटिंग के दौरान विधायकों को आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष बैंगनी (Violet) रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed