फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सरयू में डूबे दो सगे भाई

सरयू में डूबे दो सगे भाई

Fri, 29 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सरयू में डूबे दो सगे भाई
वजीरगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के करनीपुर गांव के मजरा गोबराही के रहने वाले दो सगे भाई शुक्रवार को सुबह दर्शन करने के लिए अयोध्या गए थे। वहां दोनों सरयू नदी में स्नान करने के लिए पानी में उतर गए। इसी बीच एक भाई गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरे भाई ने डूब रहे भाई का हाथ पकड़ा तो वह भी डूबने लगा। देेखते ही देखते दोनों भाई सरयू नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर दोनों युवकों की तलाश शुरू करा दी है, मगर अभी तक गोताखोर उन्हें तलाश नहीं सके हैं। दोनों भाइयों के सरयू नदी में डूबने की खबर उनके घर गोबराही पहुंची तो परिवारीजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के करनीपुर गांव के मजरा गोबराही निवासी विजय कुमार ( 32 ) व विनोद कुमार ( 24 ) दोनों सगे भाई दिल्ली में रहकर रोजी-रोटी कमाते थे। विजय कुमार के दो बच्चे शिवम (4) व रिसभ (2) हैं, जबकि विनोद की दो वर्ष की एक पुत्री अनन्या है। दोनों भाइयों में इतना आत्मिक लगाव था कि दिल्ली में भी साथ-साथ रहते थे। 25 जून को चाचा अशोक के पुत्र नीरज की शादी में साथ ही आए और शादी कार्यक्रम में साथ ही रहे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद साथ ही दिल्ली जाने वाले थे। जाने के पूर्व दोनों भाई शुक्रवार को सुबह साथ-साथ अयोध्या दर्शन को गए। जहां सरयू में स्नान करते समय जब एक भाई डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने कूद पड़ा और अंतत: दोनों नदी में डूब गए। सूचना घर पहुंचते ही पूरे परिवार समेत गांव में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना उसके कदम उनके घर की ओर बढ़ गए। रिश्तेदार व संबंधी परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने में लगे हैं।
विज्ञापन


घर में छाया मातमी सन्नाटा
विजय और विनोद की 70 वर्षीय मां तो बेटों के डूबने की खबर के बाद गुमसुम हो गई। दोनों भाइयों के डूबने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। हर आने वाला हर कोई परिवारीजनों को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed