फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पंडित सिंह ने अफसरों को बता दिया चूहा

पंडित सिंह ने अफसरों को बता दिया चूहा

Thu, 31 May 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पंडित सिंह ने अफसरों को बता दिया चूहा
पंडित सिंह ने अफसरों को बता दिया चूहा
विज्ञापन



गोंडा। समाजवादी पार्टी में अपने बड़बोलेपन के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने जिले के अफसरों को चूहा बताते हुए कहा है कि, सपा की सरकार बनने पर ऐसे अफसरों को बिल से निकालकर मारा जाएगा।


पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ गुरुवार को आयोजित सपा की जनसभा में पंडित सिंह ने कहा कि, सपाइयों पर फर्जी तरीके से मुकदमे लिखे जा रहे हैं। सपा की सरकार बनने पर इन अफसरों के बच्चों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन



जनसभा से पहले पूर्व मंत्री पंडित सिंह व पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे के नेतृत्व में डीजल-पेट्रोल के बढ़ी कीमतों के विरोध में कोतवाली से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कहा कि, मोदी और योगी सरकार से जनता ऊब चुकी है।


उपचुनाव के नतीजे इस बात के गवाह हैं। उपचुनाव में सपा की जीत को जनता की जीत बताते हुए पंडित सिंह ने कहा कि, सपाइयों पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। ये ठीक नहीं है।


उन्होंने अफसरों को चूहा बताया और कहा कि, सपा की सरकार बनने पर ऐसे अफसरों को बिल से बाहर निकालकर मारा जाएगा। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला और प्रधानमंत्री को सबसे बड़ा झूठा नेता करार दिया।


उन्होंने प्रदेश व केंद्र की सरकारों पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि, प्रधानमंत्री को अपने देश के गन्ना किसानों की परवाह नहीं है। डीजल व पेट्रोल के दामों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होने से सबसे अधिक किसान परेशान हैं।


जनसभा को पूर्व विधायक राम विशुन आजाद, नंदिता शुक्ला, विधान परिषद सदस्य महफूज खां व सूरज सिंह ने भी संबोधित किया। इसके बाद सपाइयों ने 10 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।



इस मौके पर रामकुमार शुक्ल, नंदकिशोर ओझा, रामसबुरे मिश्र, लक्ष्मी शंकर, बमबम पांडेय आदि मौजूद रहे। जनसभा का संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवध राज भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed