फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   यूपी-100 की जीप ने टोंपो में मारी टक्कर, एक की मौत

यूपी-100 की जीप ने टोंपो में मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
यूपी-100 की जीप ने टोंपो में मारी टक्कर, एक की मौत
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार यूपी हंड्रेड की जीप ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलट गया और उस पर सवार सवारियां उसी में दब गई। हादसे में एक मुसाफिर की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


यह हादसा गुरुवार की सुबह ऊंचाहार-कानपुर मार्ग पर रामसंडा गांव के पास हुआ। ऊंचाहार से सवारियां भरकर एक टेंपो गदागंज के लिए जा रहा था। रामसंडा गांव के पास पीछे से जा रही तेज रफ्तार यूपी हंड्रेड की जीप ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दिया। इससे टेंपो पलट गया और उसके नीचे सभी सवारियां दब गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दौड़कर टेंपो में दबी सवारियों को बाहर निकाला और उनको सीएचसी पहुंचाया। हादसे में भवानीपुर गांव निवासी सूरजपाल (55) पुत्र भभूती की मौत हो गई। वह किसानी करता था। इसके अलावा टेंपो चालक एवं खरौवां कुंआ निवासी मो. कलीम, बरसवां की रहने वाली बिटाना देवी, बिकई की रहने वाली सावित्री देवी, उसके दो बच्चे विनय, दीप्ति, फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा निवासी अनुज और पूजा घायल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सभी को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। मृतक की पत्नी शिवपती ने बताया कि उसका पति गदागंज रिश्तेदारी जा रही था। उसे एक बेटा व तीन बेटियां हैं। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज होगा।


मार्ग दुर्घटना में मारे गए गरीब के अंतिम संस्कार के लिए कोतवाल धनंजय सिंह ने मित्र पुलिस की भूमिका निभाते हुए अपने पास से पांच हजार की सहायता दी है। मृतक सूरजपाल के पोस्टमार्टम के लिए कोतवाल ने पहले अपने स्तर से वाहन की व्यवस्था की। शव को जिला मुख्यालय भेजवाया। इसके बाद मृतक की पत्नी को अपने पास से पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसकी हर किसी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed