{"_id":"5ab3ebe84f1c1b00768b716c","slug":"61521740776-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से छह मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से छह मकान जले
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। वजीरगंज व उमरी क्षेत्र के दो गांवों में आग लगने से छह मकान जल गए। इसमें एक मवेशी भी झुलस गया। वजीरगंज के रमराईपुर में गुरुवार की शाम लगभग चार बजे विजय कुमार बढ़ई के छप्पर के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से नकदी, गृहस्थी का सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड के आने से पहले गांव वालों ने आग बुझा ली। प्रधान प्रतिनिधि हमीद अहमद के अनुसार विजय कुमार बढ़ई का काम करता है। उसने बिक्री के लिए फर्नीचर बना कर रखा था। साथ ही साथ कीमती चिरान लकड़ियां भी रखी थीं। अज्ञात कारणों से लगी आग से एक निजी कंपनी से प्राप्त 36000 रुपये, गृहस्थी का सारा सामान व लकड़ियां जल गईं। आग लगने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी प्रयास के बाद गांव वालों ने आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान से आग लगने की सूचना मिली है। क्षति का आकलन किया जाएगा। वहीं, उमरी बेगमगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दोपहर में ग्राम सभा ऐली परसोली में अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच लोगों के आवास व पशुओं का तबेला जलकर राख हो गया व एक भैंस भी बुरी तरह से झुलस गई। लेखपाल अंकित कुमार ने बताया कि अग्निकांड में राम सवेरे का तबेला जलकर राख हो गया व भैंस झुलस गई, जबकि पन्नालाल, गोविंदे, कुंवर बहादुर तथा सरवन कुमार का आवास, कपड़ा व बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन