फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पॉलीटेक्निक में आवेदन का अंतिम मौका आज

पॉलीटेक्निक में आवेदन का अंतिम मौका आज

Tue, 13 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक  में आवेदन का अंतिम मौका आज
पॉलीटेक्निक में आवेदन का अंतिम मौका आज
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक में आए 4.52 लाख आवेदन


लखनऊ। पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए इस साल 4.52 लाख आवेदन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 मार्च है। इसलिए आवेदक मंगलवार सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर भर सकतेहैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म की गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान के अनुसार, इस प्रक्रिया में एक दिन का समय लगेगा। इसलिए अभ्यर्थी मंगलवार सुबह 11 बजे तक पंजीकरण करके फॉर्म भर सकते हैं।

निजी और सरकारी संस्थानों में संयुक्त परीक्षा परिषद की ओर से होने वाली पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में बीते साल चार लाख 40 हजार आवेदन आए थे। इस साल प्रवेश परीक्षा के लिए चार लाख 95 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से चार लाख 52 हजार ने फीस भरी है। मंगलवार तक फीस जमा करने वाले अभ्यर्थियों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। परिषद के सचिव के अनुसार इस साल यूपी बोर्ड में 10 लाख परीक्षार्थियों के परीक्षा छोड़ने की वजह से फॉर्म की संख्या अनुमान से कम है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed