फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में आठ हजार लोग

धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में आठ हजार लोग

Tue, 30 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में आठ हजार लोग
जरवल (बहराइच)। नगर के वैराकाजी मोहल्ले में स्थापित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की शाम अचानक धू-धूकर जलने लगा। इससे कस्बे में भगदड़ मच गई। मौके पर जुटे नगरवासियों ने विद्युत कर्मचारियों को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं मिला। इस पर लोगों ने बालू डालकर आग पर काबू पाया। करीब तीन घंटे तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। ट्रांसफार्मर जलने से लगभग आठ हजार आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एक्सईएन से ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला वैराकाजी में 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है। इससे चार मोहल्लों को बिजली सप्लाई दी जाती है। रविवार देर शाम ट्रांसफार्मर अचानक धू-धूकर जलने लगा, जिससे मोहल्लेवासियों में भगदड़ मच गई। लोगों ने ट्रांसफार्मर में आग जलती देख विद्युत कर्मियों को फोन से जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर मौके पर जुटे लोगों ने बालू डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। विद्युत ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। चिन्गारी उठने से आसपास के लोग भयभीत दिखे। ट्रांसफार्मर जलने से जरवल के मोहल्ला वैराकाजी, जामा मस्जिद, बाजदारी तथा तकिया की करीब आठ हजार आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने पावर कॉर्पोरेशन पर पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। लोगों ने एक्सईएन से विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


शीघ्र लगेगा नया ट्रांसफार्मर
विकास खंड जरवल के वैराकाजी में ट्रांसफार्मर जलने के मामले में ग्रामीणों ने शिकायत की है। इस मामले में क्षेत्रीय अवर अभियंता को जला हुआ ट्रांसफार्मर हटवाकर नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रयास है कि निर्धारित समय सीमा में ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश बाबू, अधिशासी अभियंता बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed