{"_id":"5a64c7e94f1c1b9f268b5a22","slug":"61516554217-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने दो व्यवसायियों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने दो व्यवसायियों को रौंदा
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर/हुजूरपुर। दो व्यवसायी सब्जी खरीदने बाइक से हुजूरपुर के घसियौना बाजार गए थे। लौटते समय व्यवसायियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही एक व्यवसायी की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम गुजरा निवासी आजम (40) सब्जी व्यवसायी था। वह गांव निवासी असलम (35) के साथ रविवार को हुजूरपुर के घसियौना गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में थोक सब्जी की खरीदारी करने के लिए बाइक से गया था।
दोनों व्यवसायी सब्जी खरीदने के बाद देर शाम लौट रहे थे। हुजूरपुर-पयागपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही आजम की मौत हो गई। असलम को गंभीर हालत में पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यहां से असलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष हरिसेवक शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।