फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   48 घंटे से अंधेरे में 10 हजार लोग

48 घंटे से अंधेरे में 10 हजार लोग

Wed, 27 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
48 घंटे से अंधेरे में 10 हजार लोग
बसखारी। थाना क्षेत्र के किछौछा दरगाह की नई बस्ती में जला 400 केवी का ट्रांसफार्मर बदले न जाने से लगभग 10 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति 48 घंटे बाद भी ठप है। इससे पहले रविवार देर रात ट्रांसफार्मर में आग लगने से किताब की दुकान जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन

किछौछा दरगाह की नई बस्ती को विद्युत आपूर्ति देने के लिए मोहल्ले में 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे करीब 10 हजार आबादी को आपूर्ति मिलती है। रविवार की रात मोहल्ले में मुहर्रम का जुलूस निकला था। अंजुमनें जुलूस में मातम व नौहाख्वानी करते हुए आस्ताने से ऐतिहासिक सलामी गेट की तरफ बढ़ रहा था। इसी बीच मदरसा मखदूम अशरफ ओरिएंटल कॉलेज के पास स्थित 400 केवी का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। इस घटना से किछौछा दरगाह आए जायरीन व जुलूस में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि जुलूस में लोगों की भीड़ काफी अधिक थी। आसपास के घरों में भी दहशत का माहौल हो गया। तत्काल इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद आपूर्ति रोकी गई। इसके बावजूद करीब 30 मिनट तक ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता रहा। अचानक हुई इस घटना से लोगों में भगदड़ भी मच गई। इसमें करीब 25 से अधिक लोग चोटहिल भी हो गए। ट्रांसफार्मर के बगल स्थित एक किताब की दुकान में आग लग गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस बीच ट्रांसफार्मर जलने के 48 घंटे बाद भी नया ट्रांसफार्मर न लगने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। उधर, अधिशाषी अभियंता टांडा मोतीलाल ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed