{"_id":"5af1ed144f1c1b76098b8bdb","slug":"61-senior-pcs-officers-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 61 सीनियर पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के नगर आयुक्त व अपर जिलाधिकारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 61 सीनियर पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के नगर आयुक्त व अपर जिलाधिकारी बदले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने प्रशासन में भारी फेरबदल करते हुए मंगलवार देर रात 61 सीनियर पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। शासन ने नई स्थानांतरण नीति के तहत जिलों में तीन और मंडलों में सात वर्ष पूरे करने वाले 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। हालांकि कुछ अधिकारी इस समय अवधि को पूरी करने से पहले भी हटाए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार आधी रात हुए इन तबादलों में लखनऊ समेत कई नगर निगमों के नगर आयुक्त भी इधर से उधर किए गए हैं। हालांकि लखनऊ में नगर आयुक्त के पद पर अभी नई तैनाती नहीं हुई है। वहीं, कई जिलों में मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, मंडल स्तर पर अपर आयुक्त तथा विकास प्राधिकरणों में नए सचिवों को बदला गया है। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर व अन्य पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी जल्द किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी देर रात कर्नाटक से लौटने केबाद दी। इसके बाद संयुक्त सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक धनंजय शुक्ल ने आदेश जारी कर दिए। सूची के मुताबिक लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, अलीगढ़, अयोध्या-फैजाबाद और वृंदावन-मथुरा निगमों के नगर आयुक्तों का तबादला किया गया है। लखनऊ के नगर आयुक्त उदयराज सिंह को अपर आवास आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में अपर निदेशक स्थानीय निकाय विशाल भारद्वाज को मुख्य सचिव का स्टाफ ऑफिसर और पीसीएस एसोसिएशन के महासचिव पवन गंगवार को मथुरा के सीडीओ के पद से हटाकर शासन में संयुक्त सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग बनाया गया है। शाहजहांपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, अमेठी, गोंडा और मथुरा के सीडीओ के पद पर नई तैनाती कर दी गई है। इलाहाबाद में एसडीएम रिंकी जायसवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उप सचिव बनाया गया है।