Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   600 roadways buses in Lucknow were deployed for tablet distribution leading to scramble for train seats

छठ पर घर जाने की सोच रहे हैं तो ठहरिए: लखनऊ से रोडवेज की 600 बसें गायब, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

Sat, 14 Nov 2026 12:38 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

दिवाली और छठ महापर्व के चलते लखनऊ से घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के बीच, रविवार को आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में रोडवेज की 600 बसें लगा दी गई हैं। इससे करीब 15 हजार आम यात्रियों का सफर प्रभावित होने की आशंका है, जबकि ट्रेनों और बस अड्डों पर पहले से ही सीटों के लिए मारामारी मची हुई है।

विज्ञापन
600 roadways buses in Lucknow were deployed for tablet distribution leading to scramble for train seats
ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली मनाने के बाद राजधानी लखनऊ से वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। इसके साथ ही छठ पर राजधानी आने वाले और यहां से घर जाने वालों की भीड़ उमड़ने से बसों में भी सीटें नहीं मिल रही हैं। इस बीच रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत होने वाले टैबलेट वितरण कार्यक्रम में रोडवेज के लखनऊ परिक्षेत्र के बेड़े की 932 में से 600 बसों को लगा दिया गया है। ऐसे में करीब 15 हजार आम यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी।

विज्ञापन


लखनऊ परिक्षेत्र के बेड़े की इन बसों का संचालन कैसरबाग, आलमबाग, अवध, चारबाग, बाराबंकी, रायबरेली, हैदरगढ़ आदि डिपो से होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में होने वाले टैबलेट वितरण कार्यक्रम के लिए युवाओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने और उन्हें वापस संबंधित जिलों में छोड़ने की जिम्मेदारी परिवहन निगम को दी गई है। इसके लिए रोडवेज की 400 नियमित और 200 अनुबंधित बसों को लगाया गया है। इस कारण आम यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाने के उपायों के संबंध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि नहीं होगी प्रभावित

त्योहार पर 300 किलोमीटर तक बस का संचालन करने वाले रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है। ऐसे में टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बसें लगाए जाने से इनकी प्रोत्साहन राशि प्रभावित होने की आशंका थी। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मियों की कार्यक्रम में ड्यूटी रहेगी उनका कोटा पूरा माना जाएगा। एमडी प्रभु नारायण सिंह ने भी बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर ड्यूटी करने वाले रोडवेजकर्मियों को प्रोत्साहन राशि का नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

600 roadways buses in Lucknow were deployed for tablet distribution leading to scramble for train seats
यात्रियों से खचाखच रहीं पूर्वांचल की बसें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रियों से खचाखच रहीं पूर्वांचल की बसें

छठ पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों की जद्दोजहद शुक्रवार को भी जारी रही। बस अड्डों पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ रही। कैसरबाग, आलमबाग और अवध बस अड्डे से पूर्वांचल के जिलों के लिए जाने वाली बसें यात्रियों से भरी रहीं। परिवहन निगम ने पूर्वांचल के 13 जिलों के लिए करीब 450 बसें चलवाईं। इसके बावजूद यात्रियों का दबाव बना रहा।
 

600 roadways buses in Lucknow were deployed for tablet distribution leading to scramble for train seats
चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी

छठ पर उमड़ी भीड़ से शुक्रवार को भी ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी रही। दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव रहा। जनरल से लेकर स्लीपर कोच तक ठसाठस भरे रहे। यात्री कोच के गलियारे, गेट और शौचालय के पास खड़े होकर सफर करते नजर आए।

लखनऊ होकर गुजरने वाली 16 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित गाड़ियों में भी भीड़ रही। पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी पैर रखने की जगह नहीं थी। प्रयागराज जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस, बनारस की वरुणा एक्सप्रेस और प्रयागराज-मिर्जापुर होकर सोनभद्र जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी सीटें भरी रहीं। प्लेटफॉर्म से ट्रेन रवाना होने के दौरान आरपीएफ ने पायदान पर बैठे यात्रियों को हटाया। हालांकि, ट्रेन के चलते ही यात्री फिर उसी जगह पर बैठ गए।

सीट से चिपके रहे यात्री

जिन रेल यात्रियों को सीट मिल गई वे उसे बचाने के लिए पूरे सफर के दौरान चिपके बैठे रहे। बिहार के मानसी जा रहे संदीप मंडल ने बताया कि वह बल्लभगढ़ स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए। खिड़की के पास मिली सीट पर वह 12 घंटे तक जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed