फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   60 years of service of contract electricians

Lucknow News: 60 वर्ष हो संविदा बिजलीकर्मियों का कार्यकाल

Thu, 13 Mar 2025 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
60 years of service of contract electricians

विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ की लखनऊ इकाई ने मांग की है कि आउटसोर्सिंग से काम कर रहे कर्मचारियों का कार्यकाल 60 वर्ष किया जाए। बुधवार को मुख्य अभियंता को ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री से यह मांग की गई।


ज्ञापन में कहा गया कि 60 साल की उम्र होने पर संविदाकर्मियों की छंटनी नहीं हो सकेगी। इसके समर्थन में दोपहर 12 से 02 बजे तक बंगला बाजार स्थित जोनल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन हुआ। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मध्यांचल निगम के एमडी की ओर से छंटनी से खाली हुए पदों पर दूसरे संविदाकर्मियों को नियुक्त करने का समझौता किया गया था, पर लेसा में इस पर अमल नहीं हो रहा है। प्रबंधन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बाद भी सर्किल चार से संविदाकर्मियों को हटा रहा है। मुख्य अभियंता रजत जुनेजा से हटाए गए कर्मियों के बकाये वेतन का भुगतान कराने की भी मांग की गई। मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि वेतन का भुगतान कराने के साथ ज्ञापन भी शीर्ष स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed