फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   60 km new track will be laid in Raebareli, 11 stations will be improved

Lucknow News: रायबरेली में बिछेगी 60 किमी नई पटरी, संवरेंगे 11 स्टेशन

Sat, 11 Jan 2025 08:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
60 km new track will be laid in Raebareli, 11 stations will be improved
प्रयागराज-उन्नाव ट्रैक। - फोटो : प्रयागराज-उन्नाव ट्रैक।
रायबरेली/ऊंचाहार। फाफामऊ-उन्नाव रेलमार्ग के दोहरीकरण के लिए रायबरेली के भीतर करीब 60 किमी. लंबी दूसरी नई रेल लाइन बिछेगी। जिले के भीतर छोटे-बड़े 11 स्टेशनों का कायाकल्प होगा। यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। दोहरीकरण से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, क्योंकि सिंगल ट्रैक होने के कारण अक्सर एक-दूसरे को पास देने के लिए ट्रेनें देर तक रोकनी पड़ती हैं। दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज के फाफामऊ से रायबरेली जिले से होते हुए उन्नाव रेलवे स्टेशन तक 200 किमी. लंबी दूसरी रेल लाइन बिछनी है। इसमें रायबरेली जिले के भीतर की 60 किमी. रेल लाइन शामिल है। रायबरेली जिले में इस रेल लाइन पर ऊंचाहार, लालगंज और डलमऊ बड़े स्टेशन हैं, वहीं छोटे स्टेशनों एवं हाल्ट में अरखा, ईश्वरदासपुर, मंझलेपुर, जलालपुर धई, बरारा बुजुर्ग, बहाई, निहस्था और रघुराज सिंह शामिल है। इन छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों और हाल्ट को संवारने के साथ सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बड़े स्टेशनों पर प्लेटफार्म भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन पर ऊंचाहार में एनटीपीसी और लालगंज में मॉडर्न कोच फैक्टरी चलती है। एनटीपीसी में मालगाड़ियों का आवागमन फाफामऊ के रास्ते होता है। कोच फैक्टरी से नई बोगियों की रैक लालगंज स्टेशन से अलग-अलग स्टेशनों को भेजी जाती है। सिंगल ट्रैक होने से आवागमन में काफी असुविधा होती है। नियमित ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता है, जिससे यात्रियों को दिक्कत होती है। प्रयागराज के सहायक मंडल अभियंता पवन कुमार ने कहा कि दोहरीकरण से रास्ते के सभी स्टेशनों का कायाकल्प भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
महाकुंभ के बाद शुरू होगा दोहरीकरण कार्य
फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य महाकुंभ के बाद शुरू होगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में 1600 करोड़ रुपये की इस परियोजना को स्वीकृति मिली थी। पहली किस्त के रूप में 50 करोड़ रुपये मिले थे, ताकि सर्वे कार्य कराने के बाद रूपरेखा तैयार की जा सके। फाफामऊ-जंघई दोहरीकरण का काम चल रहा था, जिससे फाफामऊ-उन्नाव का काम शुरू नहीं हो सका था। अब फाफामऊ-जंघई का काम पूरा हो गया है, लेकिन वर्तमान में महाकुंभ की वजह से ट्रेनों का आवागमन बढ़ा है। इसीलिए महाकुंभ के बाद फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन का दोहरीकरण शुरू कराया जाएगा। सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में फाफामऊ से ऊंचाहार के बीच दोहरीकरण कराया जाएगा।


चल रही टेंडर प्रक्रिया
फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन के दोहरीकरण की स्वीकृति पहले मिल चुकी थी। बजट की पहली किस्त से सर्वे का काम पूरा कराया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मार्च के बाद काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में फाफामऊ से ऊंचाहार के बीच दोहरीकरण कराया जाएगा। - सुनील कुमार गंगवार, सहायक मंडल अभियंता, उन्नाव

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed