फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   60 flyovers will be constructed in varanasi

काशी कायाकल्प में जुटी मोदी सेना, बनेंगे 60 फ्लाईओवर!

Tue, 20 May 2014 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
60 flyovers will be constructed in varanasi

वाराणसी लोकसभा सीट से रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में विकास कार्यक्रमों की प्लानिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उन्होंने वाराणसी में गुजरात मॉडल की शुरुआत करते हुए यह संकेत दे दिया है कि वह वडोदरा लोक सभा सीट छोड़ सकते हैं और काशी ही अब उनकी अगली लोकसभा सीट होगी।
विज्ञापन


पढ़ें- मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हो सकती थी अनहोनी
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शहर में विकास कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए मोदी की टीम शहर के नौकरशाहों से मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मोदी की टीम शहर में 60 फ्लाईओवर बनाएगी।

ट्रैफिक से भी मिलेगी निजात

60 flyovers will be constructed in varanasi

गंगा के दोनों किनारों को फ्लाईओवर से जोड़कर शहर को ट्रैफिक से निजात दिलाना भी मोदी की टीम का हिस्सा है।

इसके अलावा, गंगा को साफ करना भी मोदी के योजना में शामिल है।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के राजनीति शास्‍त्र विभाग के प्रोफेसर केके मिश्रा कहते हैं, मोदी की टीम सबसे ज्यादा गंगा की सफाई पर केंद्रित है और वे गंगा को 1970 की तरह स्वच्छ बनाना चाहते हैं।

भाजपा की टीम वाराणसी के घाटों पर व्यावसायिक इस्तेमाल को भी कम करने पर काम करेगी।

वाराणसी के बहाने दूसरे जिले भी होंगे विकसित

60 flyovers will be constructed in varanasi

इतना ही नहीं, भाजपा की यह टीम वाराणसी की जरुरतों के मुताबिक विकास करने के लिए शहर के बु‌द्ध‌िजीवी लोगों से भी मिल रही है।

बीएचयू के चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रोफसर्स से भी मोदी की टीम ने संपर्क किया है ताकि शहर के मुताबिक विकास मॉडल का खाका खींचा जा सके।

पढ़ें- नमो इफेक्ट, अब ‌'शिकस्‍त' की मार झेलेंगे दिग्गज!

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, हम लोगों से राय ले रहे हैं क्योंकि वाराणसी और पूर्वी यूपी में किस तरह की बदलाव की जरूरत है, पता हो सके।

वह आगे कहते हैं कि अगर वाराणसी को मॉडल सिटी बनाया जाएगा तो इसका कहीं न कहीं असर पास के दूसरे जिलों पर भी पड़ेगा।

पार्टी के एक और नेता का कहना है कि वाराणसी और पूर्वी यूपी में गुजरात मॉडल को ही अपनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed