{"_id":"678c00c16ac50192ee0aa863","slug":"60-acres-of-crop-lost-due-to-track-cut-raebareli-news-c-101-1-rai1001-126045-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पटरी कटने से 60 बीघे फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पटरी कटने से 60 बीघे फसल डूबी
Sun, 19 Jan 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपरशदेपुर (रायबरेली)। डीह ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली बिजौली माइनर की पटरी शनिवार को कट गई। इससे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। माइनर कटने की जानकारी सिंचाई विभाग खंड-45 के अभियंताओं को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। किसानों ने बताया कि माइनर की सफाई में खानापूर्ति की गई। यही वजह है कि पटरी कट गई।
डीह ब्लाॅक क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास बिजौली माइनर निकली है। सुबह जब किसान खेतों की तरफ गए तो आसपास खेतों में पानी भरा मिला। किसानों ने कटान को बांधने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पूरे गड़ेरियन मजरे गोपालपुर गांव निवासी किसान पुट्टू, लालता यादव, हौसिला प्रसाद, श्रीराम,अयोध्या प्रसाद, राजनारायण मिश्रा, शिवपती, रामप्रसाद सहित 50 किसानों की लगभग 60 बीघा गेंहू की फसल डूब गई। अवर अभियंता रवि यादव ने बताया कि हेड से पानी रोक दिया गया है। जल्द माइनर की कटान को बंधवाया जाएगा।