{"_id":"5a3e01974f1c1bf4688c2e72","slug":"6-died-in-an-accident-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुरः अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों समेत छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुरः अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों समेत छह की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Dec 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में शनिवार सुबह ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में टेंपो सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक घायल भी हुआ है। पूरा परिवार रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतापुर की डीएम डॉ. सारिका मोहन और एसपी आनंद कुलकर्णी ने मौके का जायजा लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
घटनास्थल पर इकट्टा भीड़।
- फोटो : amar ujala
रामकोट थाना क्षेत्र में हाईवे के पास हेमपुर क्रॉसिंग है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर एक ट्रक बाएं ओर चल रहा था कि तभी अचानक वह डिवाइडर पार करके दाएं तरफ आ गया। इतने में सामने से आ रहे टेंपो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो में सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने सभी को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ग्रामीणों संग मिलकर शवों को निकालने में लगी है। एक ही परिवार के चारों लोगों की शिनाख्त हो गई है लेकिन दो शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस लोगों की मदद ले रही है। इनमें चालक कौन है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।