खूबसूरती के साथ सजाएं अपना आशियाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के सपनों के आशियाने को ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय
कंपनी ने अपनी पांचवीं वर्षगांठ पर स्वीडन की पर्गो कंपनी के सहयोग से नई रेंज लांच की। वुडेन फ्लोर के लिए गुणवत्तापरक उत्पाद बाजार में ड्रीम्ज इंटीरियर्स के शोरूम में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
शुक्रवार
को एक निजी होटल में कंपनी ने अपनी पांचवीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम का
आयोजन किया। इसमें शहर के आर्किटेक्ट, डिजाइनर और आशियाने को सजाने के लिए
फ्रिकमंद लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन ड्रीम्स इंटीरियर्स ने
इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन इंटीरियर्स एसोसिएशन के सहयोग से किया। पर्गो के
एसी-6 मानक के वुडेन फ्लोर की नई रेंज का उद्घाटन प्रबंध निदेशक रजनीकांत
राय ने किया।
फैजाबाद रोड स्थित ड्रीम्ज
इंटीरियर्स पर्गो कंपनी का डिजाइन सेंटर है। कंपनी की मार्केटिंग हेड
वैशाली मुखर्जी ने बताया कि नए रेंज डिजाइन, प्राकृतिक लुक और एंडलेस पलेंक
के साथ है।