{"_id":"5c5dadd0bdec227386331d4f","slug":"59-swine-flu-patients-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: स्वाइन फ्लू की चपेट में आए 59 मरीज, बलरामपुर अस्पताल के एक अफसर भी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: स्वाइन फ्लू की चपेट में आए 59 मरीज, बलरामपुर अस्पताल के एक अफसर भी चपेट में
Fri, 08 Feb 2019 09:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक 59 मरीज सामने आ चुके हैं। बलरामपुर अस्पताल के एक अफसर को भी स्वाइन फ्लू होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
अफसर करीब दो दिन से बुखार-जुकाम से ग्रसित थे। शुक्रवार को अफसर ने सैंपल निकलवाकर जांच के लिए भेजा है। अफसर की मानें तो उन्हें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिख रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में वह छुट्टी पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। सुबह वह आफिस में कुछ ही देर बैठे थे। इसके बाद पूरे दिन अपने आराम कक्ष में लेटे रहे। उनसे से मिलने के लिए आए मरीज-तीमारदार को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल, लखनऊ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक 59 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद सरकारी अस्पतालों में बीमारी से निपटने के कोई खास संसाधन मौजूद नहीं हैं। यही वजह है कि स्वाइन फ्लू का कोई रोगी अभी तक किसी भी सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है।