फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   59 lakh cheated by posing as fake customer care workers

Lucknow News: शेयर और फर्जी कस्टमर केयर कर्मी बनकर 59 लाख ऐंठे

Tue, 19 Nov 2024 06:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
59 lakh cheated by posing as fake customer care workers
लखनऊ। किसी को शेयर में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर तो कहीं फर्जी कस्टमर केयर का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने तीन लोगों से करीब 59 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मानकनगर के श्रीनगर निवासी विनय कुमार के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई थी। जालसाज ने स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर जिरोधा स्टडी ग्रुप में जोड़ लिया। एप के जरिये नौ से 28 अक्तूबर के बीच कई खातों में 25 लाख रुपये निवेश कराए। मुनाफे की रकम निकालनी चाही तो ठगों ने उन्हें ग्रुप से निकाल दिया। सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले सैकत दत्ता ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप ध्रुव इन्वेस्टमेंट सर्किल वीआईपी में जोड़ा गया था। मुनाफे के झांसे में आकर उन्होंने 23 लाख रुपये निवेश कर दिए।
विज्ञापन


राजाजीपुरम के ए-ब्लॉक निवासी नौशाद अहमद खान ने एक नवंबर को गैस गीजर सही कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर खोजा था। संपर्क करने पर ठग ने उन्हें दो रुपये ट्रांसफर करने को कहा। ऑनलाइन भुगतान में असमर्थता जताने पर जालसाज ने झांसे में लेते हुए भुगतान का तरीका बताया। उनके खाते से 99 हजार रुपये कट गए। अधिक ट्रांजेक्शन होने पर ठग ने नौशाद को रकम वापस करने के लिए वीडियो कॉल की। इसके बाद स्क्रीन शेयर कर खाते से 10 लाख और निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed