फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   58 electricity thieves caught enjoying heaters and blowers in Lucknow

UP News: हीटर और ब्लोअर का आनंद लेते धरे गए 58 बिजली चोर, कड़ाके की ठंड में सुबह 5:00 बजे पहुंचे बिजली कर्मी

Mon, 23 Dec 2024 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 07:35 PM IST
सार

राजधानी में हीटर और ब्लोअर का आनंद लेते 58 बिजली चोर धरे गए। कड़ाके की ठंड में सुबह 5:00 बजे बिजली कर्मियों ने घरों में दस्तक दी। 

विज्ञापन
58 electricity thieves caught enjoying heaters and blowers in Lucknow
रूम हीटर - फोटो : AdobeStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ के सर्वाधिक बिजली चोरी वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड में हीटर एवं ब्लोअर का आनंद लेने वाले 58 बिजली चोर धरे गये। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग टीमों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। टीम के सदस्यों ने बताया कि जिन घरों में बिजली चोरी को पकड़ा गया, वहां पर ज्यादातर चोरी की बिजली से हीटर व ब्लोअर चल रहे थे। 

विज्ञापन


लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार सुबह पांच से सात बजे के बीच बिजली चोरों के खिलाफ छापा अभियान चलाया। इनमें 272 उपभोक्ताओं के घरों की जांच की गई। 

विज्ञापन

इन जगहों पर पड़ा छापा

यह छापा जगत नरायन रोड, आगामीर ड्योढ़ी, दुर्गा देवी मार्ग, मोहिनीपुरवा, मकबूलगंज, बिरहाना, कैसरबाग, यासीनगंज, अंबरगंज, ओल्ड बालागंज, सराय माली खां, तोप दरवाजा, कंघी टोला, राजाजीपुरम सी एवं डी ब्लॉक, पांडेय तालाब, बावली चौकी, बिहारी खेड़ा, नंदाखेड़ा, सहादतगंज, शंकरपुरी, फूलबाग, शिवाजी मार्ग, सरसावां, हनुमंत सिटी एवं ग्रीन सिटी आदि में इलाकों में पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में अफतातफरी मच गई

अलग-अलग टीम जब इन मोहल्लों में पहुंची तो बिजली चोरी करने वाले घरों में अफतातफरी मच गई। लोग रजाई फेंक कर कटिया हटाने में जुट गये। ऐसे लोगों की पहचान होने के बाद बिजली चोरी की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed