फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   57.85 percent vaccination

लखनऊ में 57.85 फीसदी टीकाकरण,सरकारी अस्पताल पीछे तो निजी अस्पताल रहे आगे

Sat, 23 Jan 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
57.85 percent vaccination
57.85 percent vaccination
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को 57.85 फीसदी टीकाकरण हुआ। 35 अस्पतालों में कुल 8354 लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य के मुकाबले 4833 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 2788 पुरुष और 2045 महिलाएं हैं। सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण का ग्राफ कम रहा जबकि निजी अस्पतालों में ज्यादा टीकाकरण हुआ है। यही स्थिति तब है जब एप के जरिए मेसेज भेजने के साथ ही टेलीफोन करके तमाम लोगों को बूथ पर बुलाया भी गया । टीकाकरण का ग्राफ गिरने के पीछे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सर्दी के तेवर तीखे होना और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का कम पहुंचना बता रहे हैं।
विज्ञापन

को-वैक्सीन लगवाने के लिए चुने गए लोगों में से 56.16 फीसदी ने ही लगवाया टीका
राजधानी के 3 अस्पतालों में को-वैक्सीन तो अन्य जगह कोविशील्ड लगी है। को-वैक्सीन के लिए सिविल अस्पताल, लोक बंधु अस्पताल और रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में दो-दो बूथ बनाए गए थे। कुल 600 का लक्ष्य था लेकिन 337 ही टीकाकरण कराने पहुंचे।
विज्ञापन

कहां कितनों को लगी वैक्सीन
अस्पताल लक्ष्य टीका लगा
केजीएमयू 700 498
पीजीआई 600 288
लोहिया 500 296
बलरामपुर 300 258
सिविल 200 74
रानी लक्ष्मीबाई 200 109
लोकबंधु 200 154
डफरिन 200 152
टीबी अस्पताल 200 139
बीआरडी अस्पताल 200 161
झलकारी बाई अस्पताल 100 73
राम सागर मिश्रा अस्पताल 200 100
एरा मेडिकल कालेज 400 304
टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज 300 233
मेदांता हॉस्पिटल 300 224
सहारा हॉस्पिटल 400 272
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed