फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5682 Corona new cases, 7165 discarged

लगातार दूसरे दिन संक्रमितों से ज्यादा रहे स्वस्थ होने वाले, कोरोना के 5682 नए मामले मिले, जबकि 7165 ने दी वायरस को मात

Sat, 24 Apr 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
5682 Corona new cases, 7165 discarged
5682 Corona new cases, 7165 discarged
लखनऊ। राजधानी में लगातार लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को संक्रमितों से ज्यादा कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा रहा। शुक्रवार को संक्रमण के 5682 नए मामले मिले, जबकि 7165 लोगों ने वायरस को मात दी। मौतों के मामले में भी थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को 14 लोगों की संक्रमण से जान गई।
विज्ञापन

दो दिनों से लखनऊ में कोरोना को लेकर थोड़ी राहत है। संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। बृहस्पतिवार को 6207 मरीज डिस्चार्ज हुए थे, जबकि 5239 लोग संक्रमित हुए थे। बीते दो दिनों में ठीक होने वालों में से करीब 97 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन के हैं। अस्पताल में भर्ती तीन प्रतिशत मरीजों ने संक्रमण को मात दी। वहीं, तीन दिनों से मौत की संख्या में कमी आ रही है। शुक्रवार को दम तोड़ने वाले 14 मरीजों का केजीएमयू, लोहिया, पीजीआई, एरा समेत दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को 19 और बुधवार को 21 की मौत हुई थी।
विज्ञापन

लविवि के शोधार्थी, कॉलेजों के तीन शिक्षकों की मौत
वायरस ने शुक्रवार को लविवि के एक शोधार्थी और कॉलेजों के तीन शिक्षकों की जान ले ली। विवि के उर्दू विभाग का शोधार्थी दो दिन पहले संक्रमित हुआ था। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन न मिल पाने से उसकी जान चली गई। वहीं, लखनऊ क्रिश्चियन ट्रेनिंग कॉलेज, मुमताज पीजी कॉलेज की शिक्षिका व इस्लामिया डिग्री कॉलेज के एक शिक्षक की भी कोरोना से मौत हो गई। लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय व महामंत्री डॉ. अंशु केडिया ने शिक्षकों के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीए कर्मचारी की भी गई जान
एलडीए के भी एक कर्मचारी की शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई। सीतापुर रोड योजना में तैनात सुपरवाइजर शरीफ को तबियत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कर्मचारी नेता अवधेश सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है।

53 हजार से कम हुए सक्रिय केस
लखनऊ में संक्रमण का आंकड़ा कम होने तथा डिस्चार्ज की संख्या बढ़ने की वजह से सक्रिय केस भी कम हो रहा है। शुक्रवार को यहां 53475 सक्रिय केस दर्ज किए गए। बृहस्पतिवार को सक्रिय केस की संख्या 54,967 और बुधवार को लखनऊ में 55,980 सक्रिय केस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed