फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   55 year old contract workers will not work on power lines

Lucknow News: 55 वर्ष के संविदाकर्मी बिजली की लाइन पर नहीं करेंगे काम

Sun, 02 Feb 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
55 year old contract workers will not work on power lines
लखनऊ। उपकेंद्रों में कार्यरत 55 साल या इससे ज्यादा उम्र के संविदाकर्मी बिजली लाइन पर काम नहीं करेंगे। इनके साथ लाइन पर काम करते समय हादसा होता है तो क्षतिपूर्ति की रिकवरी उपकेंद्र के जेई, एसडीओ व एक्सईएन से होगी। शनिवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने यह आदेश जारी किया है। एमडी ने लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, अमेठी, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत के जोनल मुख्य अभियंता को पत्र भेजा है। इसमें कहा, वह सेवाप्रदाता कंपनी को आदेश दें कि 55 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके या उससे ज्यादा उम्र के संविदाकर्मियों से लाइन पर काम नहीं कराया जाए। साथ ही तीन दिन में 55 साल और इससे ज्यादा उम्र के संविदाकर्मियों की खंड वार सूची मांगी है। दरअसल, प्रबंधन का मानना कि 55 वर्ष का संविदाकर्मी बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर आदि पर काम करने के लिए फिट नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed