फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   55 railway stations of Uttar Pradesh will be redeveloped.

UP News: यूपी के 55 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

Sun, 06 Aug 2023 03:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Aug 2023 03:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमृत भारत स्टेशन योजना के शुभारंभ पर वर्चुअल मौजूदगी दर्ज करवाई। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

विज्ञापन
55 railway stations of Uttar Pradesh will be redeveloped.
कार्यक्रम में वर्चुअली मौजूद पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के शुभारंभ से वर्चुअली जुड़े। नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी है। इसमें उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प होना है। मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत आज 4,355 करोड़ रुपये की लागत से 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' के 55 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी गई है। इस कल्याणकारी योजना के द्वारा इन रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं और विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे से लैस करने के साथ ही उन्हें स्थानीय कला-संस्कृति के अनुरूप सुसज्जित व ‘सिटी सेंटर’ के रूप में भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल और बिहार के सीट बंटवारे पर रहेगी सपा की नजर, यूपी में भी ऐसा ही फॉर्मूला होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बदले तेवर और नई रणनीति के साथ तैयार हो रही कांग्रेस, 27 लोकसभा सीटों पर खास फोकस


रेलवे स्टेशनों के 'कायाकल्प' को सुनिश्चित करती इस लोक-कल्याणकारी योजना के लिए सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed