{"_id":"654234759f5b791a460e13c1","slug":"53234-children-failed-in-nipun-assessment-test-raebareli-news-c-101-1-slko1034-6252-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निपुण असेसमेंट टेस्ट में 53,234 बच्चे फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निपुण असेसमेंट टेस्ट में 53,234 बच्चे फिसड्डी
Wed, 01 Nov 2023 04:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 01 Nov 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो चरणों में कराई गई थी परीक्षा, 211914 बच्चों ने लिया था हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। सितंबर महीने में कराए गए निपुण असेसमेंट टेस्ट (एनएटी) में जिले के 53234 बच्चे फिसड्डी पाए गए। इन बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि अगले आकलन में परिणाम बेहतर आ सके। परीक्षा दो चरणों में कराई गई थी। पहले चरण में कक्षा 1 से 3 के बच्चे शामिल हुए तो दूसरे चरण में कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों ने टेस्ट दिया। दोनों के नतीजे अलग-अलग घोषित किए गए हैं।
जिले में कुल नामांकित बच्चों की संख्या दो लाख 60 हजार 39 है, जिनमें से दो लाख 11 हजार 914 बच्चों ने भाग लिया। छह श्रेणियों में परिणाम आए हैं। इनमें 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले 61114 बच्चों को ए-प्लस श्रेणी, 75 से 90 फीसदी अंक वाले 51957 बच्चों को ए श्रेणी और 60 से 75 फीसदी अंक वाले 45,609 बच्चों को बी श्रेणी मिला है।
इन तीनों श्रेणियों में एक लाख 58 हजार 680 बच्चे शामिल हैं। अगली तीन श्रेणियां पाने वाले बच्चों की संख्या 53,234 है, जिन्हें फिसड्डी माना गया है। इनमें 50 से 60 फीसदी अंक लाने वाले 19,865 बच्चों को सी श्रेणी, 40 से 50 फीसदी अंक वाले 11,237 बच्चों को डी श्रेणी और 40 फीसदी से कम अंक वाले 22,132 बच्चों को ई श्रेणी मिला है।
विज्ञापन
इनसेट
टेस्ट देने नहीं पहुंचे थे 48ख्125 विद्यार्थी
निपुण असेसमेंट टेस्ट में 48,125 बच्चे अनुपस्थित रहे। इसमें कक्षा 1 से 3 वाले 10,243 और कक्षा 4 से 8 वाले 37,882 बच्चे शामिल हैं। इतनी अधिक संख्या में बच्चों के गैरहाजिर रहने से जाहिर है कि विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों ने तवज्जो नहीं दी।
इनसेट
कक्षा 1 से 3 तक (परिणाम)
नामांकन-90441, उपस्थिति-80198
ए-प्लस (90 प्लस फीसदी) 26809
ए (75 से 90 फीसदी)
13926
बी (60 से 75 फीसदी) 19298
सी (50 से 60 फीसदी) 8795
डी (40 से 50 फीसदी) 3737
ई (40 फीसदी से कम) 7633
इनसेट
कक्षा 4 से 8 तक (परिणाम)
नामांकन-169598, उपस्थिति-131716
ए-प्लस (90 प्लस फीसदी) 34305
ए (75 से 90 फीसदी) 38031
बी (60 से 75 फीसदी) 26311
सी (50 से 60 फीसदी) 11070
डी (40 से 50 फीसदी) 7500
ई (40 फीसदी से कम) 14499
इनसेट
ब्लाॅकवार समीक्षा करने के आदेश
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने डायट प्राचार्य, बीएसए और बीईओ से ब्लाॅक और विद्यालय स्तर पर समीक्षा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर विद्यालयवार परिणाम अपलोड किए जा चुके हैं। सी, डी और ई श्रेणी वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रभावी कक्षा शिक्षण की जरूरत है, ताकि सभी बच्चे आगामी आकलन में अपेक्षित नतीजे हासिल कर सकें। प्रयास करें कि शत-प्रतिशत बच्चे ए प्लस, ए और बी श्रेणी में आ सकें।