फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   518 cadets became constable in lucknow after passing out pared

बदन पर खाकी, आसमां पर उमंगें : 518 महिला आरक्षी दीक्षांत परेड के बाद बनीं लखनऊ पुलिस का हिस्सा

Thu, 06 Jan 2022 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
518 cadets became constable in lucknow after passing out pared
लखनऊ। यूपी पुलिस बुधवार को और समृद्ध व सशक्त हो गई। दीक्षांत परेड और शपथ ग्रहण के बाद 518 महिला आरक्षी यूपी पुलिस का हिस्सा बन गईं। पुलिस लाइन में आयोजित इनकी दीक्षांत परेड की सलामी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली। खाकी का हिस्सा बनीं बेटियां समारोह के दौरान बेहद उत्साहित नजर आईं।
विज्ञापन

सीएम योगी बोले-‘प्रश्न’ प्रदेश अब बना ‘उत्तर’ प्रदेश
दीक्षांत परेड को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा की स्थिति बदहाल थी। इस पर पूरे देश में सवाल खड़े हुए थे। मार्च 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘प्रश्न’ प्रदेश आज कानून-व्यवस्था व सुरक्षा के मुद्दे पर ‘उत्तर’ प्रदेश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने पुलिस विभाग में डेढ़ लाख भर्तियां पूरी पारदर्शिता व इमानदारी के साथ की हैं। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में सिर्फ छह हजार रिक्रूट का प्रशिक्षण दिया जा सकता था, लेकिन आज 15,428 रिक्रूट के सफल प्रशिक्षण के कार्यक्रम को न सिर्फ लखनऊ में बल्कि प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर देख रहे हैं। प्रदेश में रेंज स्तर पर साइबर थाने और फोरेंसिक लैब की स्थापना की गई है। चार जिलों में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस लाइंस के निर्माण, प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ाने के साथ ही पुलिस व पीएसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भवन का शिलान्यास और पुलिस महकमे के कई अन्य भवनों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को डीजीपी मुकुल गोयल और पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, एडीजी प्रशांत कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राची सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट का पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट प्राची सिंह चौहान को पुरस्कृत किया। निधि सिंह चौहान, काजल यादव और संतोषी कुशवाहा को परेड कमांडर के क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। आंतरिक विषय प्रशिक्षण में ज्योति राठौर और वाह्य प्रशिक्षण में मोनिका गौतम को सर्वोत्तम कैडेट का पुरस्कार मिला।

वर्दी में बेटियों संग परिवारीजनों ने ली सेल्फी
महिला रिक्रूटों के माता-पिता व परिवार के सदस्य भी दीक्षांत परेड पहुंचे थे। वे परेड के बाद अपनी बेटियां संग सेल्फी लेते दिखे। परेड कमांडर का द्वितीय पुरस्कार पाने वाली औरैया जिले की काजल यादव के पिता व सीआरपीएफ के जवान सतेंद्र यादव, मां सुमनलता व दोनों बहनें भी आईं थीं। सतेंद्र ने कहा कि बेटी को वर्दी में देख फख्र महसूस कर रहा हूं। काजल ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था संभालने वाली पुलिस फोर्स का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed