{"_id":"5b5227dd4f1c1b44748b5f4c","slug":"51532110813-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर गांव में सुनाई पड़ती रही दहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर गांव में सुनाई पड़ती रही दहाड़
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। भटेहटा नईबस्ती गांव के लोग गुरुवार रात को सो नहीं सके। रह रह कर बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ती रही। गांव के लोग सो नहीं सके। वहीं वन विभाग अब तक सिर्फ औपचारिकता ही निभा रहा है। इसके चलते गांव के लोग दहशत में हैं।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत भटेहटा नई बस्ती गांव बघौली जंगल से सटा है। गुरुवार को जंगल से निकलकर एक बाघ गांव निवासी मुन्ना खां के अहाता के निकट पहुंच गया। उसने गाय को निवाला बना लिया।
सुबह जब गांव के लोगों को पता चला तो सभी ने बाघ के आमद की सूचना वन और पुलिस महकमे को देकर कांबिग शुरू की। गुरुवार को दो दिन में दो बाद बाघ दिखा। सूचना पाकर नानपारा कोतवाली की पुलिस और रेंज कार्यलय के वनकर्मी गांव पहुंचे। लेकिन औपचारिकता कर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
इसका नतीजा यह हुआ कि रात में रह रह कर बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ती रही। जिसके चलते गांव के लोग सो नहीं सके। पुन पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी जसवीर सिंह राणा ने बताया कि बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई हैं।
टीम निरंतर कांबिग कर रही है। कोशिश है कि कांबिंग कर बाघ का मूवमेंट जंगल की ओर किया जाए। अगर इसमें सफलता न मिली तो पिंजरा लगाया जाएगा।