फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   खेत से बांध बनाने पर ग्रामीण ने किया आत्महत्या का प्रयास

खेत से बांध बनाने पर ग्रामीण ने किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 29 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खेत से बांध बनाने पर ग्रामीण ने किया आत्महत्या का प्रयास
करनैलगंज (गोंडा)। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की सहमति से चकमार्ग को पाटकर बांध का रूप दिए जाने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। किसान मौके पर ही हाथ में रस्सी लिए बैठा रहा। उसने कहा कि यदि उसके चक में बांध बना तो वह आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह प्रशासनिक व पुलिस महकमा उस समय हरकत में आ गया, जब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नकहरा निवासी संगम लाल ने अपने खेत से होकर निकल रहे रिंग बांध को जबरन बनाने के विरोध में खेत में लगे पेड़ पर लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि संगमलाल को बचा लिया गया है। सूचना पर कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी भंभुवा सोमनाथ राय, तहसीलदार करनैलगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के विरोध से बांध न बन पाने से इस बार बाढ़ से बचाव करने के लिए अधिकारियों ने चक मार्ग को ऊंचा करने का फैसला लिया था। जहां चक मार्ग नहीं था, वहां कुछ ग्रामीणों के खेत से होकर अस्थाई बांध बनाने की योजना बनाई गई थी। जिसमें नकहरा निवासी संगमलाल व अयोध्या प्रसाद का खेत भी आता है। मौके पर पहुंचे एडीएम रत्नाकर मिश्र ने बताया कि आपसी विवाद से इन दोनों ने बांध बनाने की सहमति नहीं दी थी। फिर भी प्रयास कर संगमलाल के खेत से बांध बना दिया गया, लेकिन अयोध्या प्रसाद से मुलाकात न हो पाने के चलते बांध बनाने का कार्य प्रभावित था। इधर, संगम लाल ने तहसीलदार करनैलगंज पर आरोप लगाया है कि बांध केवल उसके खेत में ही बनाया जा रहा है। उसके पड़ोसी अयोध्या का खेत तहसीलदार बचाने का प्रयास कर रहे हैं। तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों ने पहले सहमति दी थी तो बंधे का निर्माण रोककर ग्रामीणों के खेत व चकमार्ग से होते हुए एक अस्थाई बंधे का निर्माण कराया जा रहा था। उसके बाद कुछ किसानों ने जमीन देने से इन्कार करते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। जिससे कुछ समस्या उत्पन्न हुई। शुक्रवार को फिर से सभी ग्रामीणों से बात करने का प्रयास किया गया। किसानों की सहमति के बाद ही बांध का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed