फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सड़क किनारे मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

सड़क किनारे मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में पहितीपुर रोड पर गुरुवार की रात सड़क के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन दोस्तों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी गीता के मोबाइल पर फोन आया कि उसका पति बेहोशी की हालत में पहितीपुर रोड पर सड़क के किनारे पड़ा है। इस पर गीता कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंची और बेहोश पति राजेश मिश्र (42) पुत्र बलराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि राजेश मूलत: राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत शंकरपुर बरजी गांव का निवासी था। वह परिवार के साथ अकबरपुर नगर के मुरादाबाद मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

इस बीच मृतक की पत्नी गीता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि गुरुवार को सुबह तीन मित्र घर पहुंचे और उसके पति को लेकर चले गए। पूरे दिन वह पति से संपर्क करने के लिए फोन करती रही, लेकिन बात नहीं हो सकी। रात साढ़े दस बजे उसके मोबाइल पर घटना की जानकारी दी गई। उसने कहा कि उसके पति की जहर देकर हत्या की गई। ऐसे में मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। उधर, सीओ धर्मेंद्र सचान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। उन्होंने तहरीर मिलने से इन्कार किया है। कहा कि तहरीर मिलेगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed