फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   110 अपात्रों से 44 लाख की रिकवरी

110 अपात्रों से 44 लाख की रिकवरी

Thu, 14 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
110 अपात्रों से 44 लाख की रिकवरी
गोंडा। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले 110 अपात्रों से 44 लाख रुपए की रिकवरी होगी। खंड विकास अधिकारी झंझरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा के दौरान सभी अपात्रों से रिकवरी के लिए ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर एक सप्ताह के अंदर धनराशि वापस कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि झंझरी क्षेत्र के 75 ग्राम पंचायतों के 110 अपात्रों को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वित्तीय वर्ष 2016-2017 व 2017-2018 में प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त 44 लाख रुपये बिना सत्यापन के ही बांट दी थी। जिसकी जांच तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल के आदेश पर एडीओ पंचायत कश्मीरी लाल तिवारी व एडीओ आईएसवी आनंद श्रीवास्तव ने की थी। जांच में विकासखंड झंझरी की 75 ग्राम पंचायतों को मिलाकर कुल 110 लाभार्थी अपात्र पाए गए थे। खंड विकास अधिकारी झंझरी अजीत कुमार मिश्र ने अपात्रों के खाते से रिकवरी के लिए 75 ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर एक सप्ताह के अंदर धनराशि वापस कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही पात्रों के नाम सूची में बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने मनरेगा के तहत सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने के ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी नौशाद अहमद अंसारी ,सरिता शुक्ला, अंशुमान कुमार, शवाना परवीन, जयनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed