{"_id":"5b141f094f1c1ba36e8b603b","slug":"51528045321-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरदहा कला में ढाई करोड़ से बनेगा सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरदहा कला में ढाई करोड़ से बनेगा सीएचसी
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/मटेराचौराहा। शिवपुर के बरदहा कला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने सीएचसी के निर्माण पर होने वाले ढाई करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने सात बीघा जमीन स्वास्थ्य महकमे को दान दी है। इसके बाद आवास विकास परिषद की निर्माण इकाई ने काम भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि बरसात बाद सीएचसी का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
घाघरा नदी के कछार में बसे विकासखंड शिवपुर के बरदहा कला समेत आसपास के गांवों के लगभग दो लाख ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बहराइच और बेहड़ा बाजार का चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता था।
विज्ञापन
सीएचसी का निर्माण नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक नहीं पहुंच रही थी। इसे देखते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन घनश्याम सिंह ने पहल की।
चेयरमैन घनश्याम सिंह ने स्वास्थ्य महकमे को लगभग सात बीघा जमीन दान में दी है। जमीन मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि सीएचसी के निर्माण पर लगभग दो करोड़ 54 लाख रुपये का खर्च आएगा।
सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 30 बेड का होगा। सीएचसी का निर्माण आवास विकास परिषद निर्माण इकाई गोंडा की ओर से कराया जा रहा है।
निर्माण शुरू करा दिया गया है। बरसात के बाद सीएचसी में स्टाफ की तैनाती कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायी जाने लगेंगी।
चेरयमैन ने दान की जमीन
सीएचसी बरदहा कला के लिए सहकारी बैंक के चेयरमैन ने जमीन दान की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस अस्पताल का नाम उनके बाबा ठाकुर पुल्लू सिंह के नाम पर रखा जाएगा।
ये होंगे निर्माण कार्य
निर्माण इकाई के अवर अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि सीएचसी में चार चिकित्सक चैंबर बनाए जाएंगे। परिसर में चिकित्सकों व अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ के रहने के लिए टाइप टू के 16 आवासों का निर्माण होगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रहने के लिए टाइप फोर के छह आवास निर्मित होंगे।