{"_id":"5b141f044f1c1bb06e8b6028","slug":"51528045316-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर तक घसीटता रहा ट्रक, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर तक घसीटता रहा ट्रक, किसान की मौत
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेश्वरगंज (बहराइच)। खुचवापुर गांव निवासी एक किसान विशेश्वरगंज बाजार जा रहा था। गोंडा-बहराइच मार्ग पर उधरना सरहदी गांव के पास एक ट्रक साइड लेने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और किसान को घसीटते हुए चला गया।
100 मीटर दूर तक किसान को घसीटता रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
गोंडा जिले के कौड़िया थाना अंतर्गत खुचवापुर गांव बहराइच सीमा पर है। विशेश्वरगंज बाजार व ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण गांव के ग्रामीण व किसान खरीदारी के लिए बाजार आते हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात आठ बजे खुचवापुर गांव निवासी किसान दयाशंकर उर्फ ननके (38) बाइक से विशेश्वरगंज जा रहे थे। पीछे से बहराइच की ओर से ट्रक जा रहा था। ट्रक ने साइड लेने के चक्कर में बाइक सवार को चपेट में ले लिया।
वह 100 मीटर तक किसान को घसीटता हुआ चला गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोक दिया। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घायल को एंबुलेंस की मदद से पहुंचकट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवारीजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। लेकिन किसान की मौत व दुर्घटना के कारण ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किसान की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।