{"_id":"5af5c8d64f1c1bd5408b47f9","slug":"51526057174-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति सम्मेलन में कुर्सी विधायक ने भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति सम्मेलन में कुर्सी विधायक ने भरा जोश
Updated Fri, 11 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को युवा शक्ति सम्मेलन व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बाराबंकी के कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा एवं सम्मेलन प्रभारी के रूप में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेश राय मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र व संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार पासवान ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साकेंद्र वर्मा ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों व युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि 11 मई 1998 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने अमेरिका जैसे ताकतवर देश के सेटेलाइट से बचते हुए राजस्थान के पोखरन में जब परमाणु परीक्षण किया तो पूरा विश्व हतप्रभ रह गया था। पूरे विश्व में खलबली मच गई और अमेरिका ने भारत के ऊपर व्यापारिक प्रतिबंध लगाया, परंतु उसकी परवाह न करते हुए बाजपेई अपने दृढ़ निश्चय से राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करते रहे। जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने कहा कि भाजपा की सरकार जब-जब बनी है, तब-तब राष्ट्रीय मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व बिरादरी में देश का सम्मान बढ़ाने का ही कार्य किया गया है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्र ने बताया कि युवा शक्ति सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला संयोजक दीपक गुप्ता, रमाकांत तिवारी, सूर्यनारायण तिवारी, जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप बमबम, आशीष त्रिपाठी, संदीप पांडेय, शिवा यादव, विष्णु शुक्ला, रंजीत कश्यप आदि मौजूद रहे।