{"_id":"5ac4fe794f1c1bed618b5831","slug":"51522859641-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में युवक घायल
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। दौलतपुर नकौहापुरवा गांव के निकट गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। उसे मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। गांव के लोगों ने खेत में तेंदुए के छिपे होने की पुष्टि की है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम दौलतपुर के मजरा नकौहापुरवा निवासी जयराम के गन्ने के खेत में मजदूर फसल की कटाई कर रहे हैं। दौलतपुरवा निवासी दिनेश (18) जब खेत में काम कर रहा था, तभी छिपे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
हांका लगाना शुरू किया। इस पर तेंदुआ दिनेश को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। तेंदुए के हमले में दिनेश के गले व कंधे पर चोटें आई हैं। घटना से गांव के लोग दहशतजदा है। सूचना पाकर मोतीपुर व धौरहरा वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।