फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पत्नी को पीटा, फिर गला रेतकर मार डाला

पत्नी को पीटा, फिर गला रेतकर मार डाला

Sun, 01 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को पीटा, फिर गला रेतकर मार डाला
पत्नी को पीटा, फिर गला रेतकर मार डाला
विज्ञापन


सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के वक्त दंपती के बच्चे रिजल्ट लेने स्कूल गए थे। बताया जा रहा है कि पति व पत्नी के बीच दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा था।

इसी के चलते नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर डाली। मायके पक्ष ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्या आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

शहर के मिर्दही टोला में रहने वाली रश्मि मिश्रा (35) का पति श्याम किशोर मिश्र से विवाद चल रहा था। रश्मि के मायके पक्ष ने श्याम किशोर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा रखा है।
विज्ञापन


इसी के चलते दो साल पहले रश्मि पति का घर छोड़कर मिर्दही टोला में अलग मकान बनवाकर दोनों बेटों अभिषेक व आलोक संग रहती थी।

रविवार को रश्मि के बच्चे अभिषेक व आलोक अपना रिजल्ट लेने के लिए स्कूल गए हुए थे। इसी बीच श्याम किशोर वहां पहुंच गया।

इससे पहले कि रश्मि कुछ समझ पाती, श्याम किशोर ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर रश्मि ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बताते हैं कि उस दौरान रश्मि के घर पर उसके रिश्तेदार का पुत्र शोभित भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम किशोर को रश्मि की पिटाई करते देख शोभित मदद के लिए पुकार लगाता हुआ घर के बाहर भाग आया। इसी बीच श्याम किशोर धारदार हथियार से पत्नी का गला काटकर भाग गया।

इस पर घर के आंगन में ही रश्मि ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मोहल्ले वालों से खबर पाकर सीओ योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

घटना के संबंध मेें रश्मि की मां ने श्याम किशोर मिश्र के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने व हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास की बात कही है।

श्याम किशोर मिश्र व रश्मि की तीन संतानें हैं। इनमें आलोक (12) व अभिषेक (8) मिर्दही टोला में अपनी मां रश्मि के साथ रहते थे।

जबकि तीसरा पुत्र आदर्श (10) रिश्तेदार बिसवां के मोहल्ला शेख सरांय निवासी गुड्डू के घर में रहता है। आलोक और अभिषेक क्षेत्र के ही एक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र हैं।


रविवार को स्कूल में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम था। इस वजह से आलोक व अभिषेक स्कूल गए थे। रिजल्ट लेकर जब बच्चे घर पहुंचे तो मां की लाश देखकर सहम गए। सीओ, कोतवाल व महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चों को संभाला और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed